निकाले कर्मचारियों को दोबारा लेने की मांग की

Sunday, May 02, 2021 - 08:47 PM (IST)

चंडीगढ़, (पांडेय): सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने प्रदेश के कर्मचारियों से संकट की इस घड़ी में जनता को आवश्यक सेवाएं प्रदान करने और लोगों की जान बचाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने आवश्यक सेवाओं में दिन-रात जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए हौसलाअफजाई भी की। उन्होंने सरकार से सभी कर्मचारियों को विशेष योजना के तहत वैक्सीन लगवाने, सुरक्षा के सभी उपकरण एवं समान देने और कोरोना में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को एक करोड़ का बीमा राशि देने की मांग की है।

 

उन्होंने बताया कि हौसलाअफजाई की बजाए हसन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, भिवानी, यमुनानगर, कैथल आदि कई जिलों में हजारों स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है। उन्होंने इसकी घोर ङ्क्षनदा करते हुए निकाले गए कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेने की मांग की। सकसं ने ऑक्सीजन व वैंटीलेटर बैड्स की भारी कमी के चलते हो रही मौतों पर गहरा दुख प्रकट किया है। 


उन्होंने कोविड 19 से सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के यमुनानगर के जिला सचिव राजपाल सांगवान, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के पूर्व राज्य उप प्रधान गजे सिंह भ्याण व कुरुक्षेत्र जिले के प्रधान सतबीर नरवाल सहित दर्जनों कर्मचारी नेताओं एवं उनके सैकड़ों परिजनों और हजारों की तादाद में हुई आमजन की हुई मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अॢपत की और शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Ajesh K Dharwal

Advertising