पत्नियों से परेशान पतियों के मामले में चंडीगढ़ नंबर-1

Monday, Oct 09, 2017 - 10:12 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : इन दिनों पुरुषों के विरुद्ध अधिक आपराधिक मामले देखे को मिल रहे हैं, जिन पर रोक लगा पाना मुश्किल नजर आ रहा है। यह कहना है सेव इंडियन फैमिली के सदस्य रोहित डोगरा का। 

 

रोहित के मुताबिक महिलाओं के हकों की रक्षा के लिए देश में काफी कानून बने हैं पर पुरुषों के लिए ऐसा कोई कानून नहीं है। इस कारण कुछ महिलाएं इन कानूनों की गलत इस्तेमाल करती हैं। रोहित के मुताबिक देश में जहां 50 से अधिक कानून महिलाओं के पक्ष में बने हैं, वहीं 10 हजार से अधिक स्वयंसेवी संगठन (एन.जी.ओ.) महिलाओं की सुरक्षा के लिए कार्यरत हैं। महिलाओं के कल्याण के लिए जहां अलग मंत्रालय है, उस देश में पुरुषों के लिए ऐसा कुछ भी नहीं। 

 

ऐसे मामलों में चंडीगढ़ नंबर-1 :
रोहित ने बताया कि वर्ष 2014 में सेव इंडियन फैमिली ने हैल्पलाइन शुरू की थी जो पत्नियों के सताए पतियों के लिए थी। आज पूरे पंजाब में चंडीगढ़ पहले नंबर पर है जहां से पत्नियों द्वारा सताए जाने को लेकर हैल्पलाइन पर कॉल आ रही हैं। दूसरें नंबर पर अमृतसर और तीसरे नंबर पर लुधियाना व चौथे नंबर पर जालंधर है। इन्ही चार जगहों से हैल्पलाइन पर सबसे ज्यादा कॉल्स आ रही हैं। 

 

रोहित डोगरा ने बताया कि सेव इंडियन फैमिली (एस.आई.एफ.) वर्ष 2005 से परिवार और वैवाहिक जीवन में सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक कार्य कर रहा है। पुरुषों के लिए फ्री हैल्पलाइन 8882498498 शुरू की गई है, जिसमें उन लोगों के लगातार कॉल आ रही हैं जो 498ए, बलात्कार आदि से जुड़े झूठे केसों का सामना कर रहे हैं। 

Advertising