क्राइम अनकंट्रोल: गन प्वाइंट पर शैफ से लूटी कार

Thursday, Feb 22, 2018 - 11:27 AM (IST)

पंचकूला (चंदन): मोरनी के होटल में बतौर शैफ काम करने वाले सैक्टर 41 निवासी अनिल से लुटेरों ने पहले उसकी कार को टक्कर मारी और फिर उसकी कटपनी पर पिस्टल तान कर कार लूट कर फरार हो गए। पंचकूला में 48 घंटों के भीतर तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है, लेकिन पुलिस एक को भी सॉल्व नहीं कर पाई है। इस बार भी पुलिस सिर्फ एफ.आई.आर. दर्ज करने तक ही सीमित है।

 

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ सैक्टर-41 निवासी अनिल जो मोरनी रोड पर बने एक होटल में सैफ का काम करता है, मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे होटल से चंडीगढ़ अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह शालिमार मॉल के पास पहुंचा तो इसी दौरान एक कार ने उसकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद अनिल कार से उतरा। कार से उतरते ही दो लुटेरों ने उस पर पिस्टल तान दी और कार लेकर फरार हो गए। 

 

अनिल के अनुसार लुटेरों की संख्या चार थी। दो लुटेरे अनिल की कार लेकर और दो अन्य दूसरी कार में सवार होकर फरार हो गए। इसके बाद अनिल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने  घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अनिल की शिकायत पर अज्ञात लूटरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
 

Advertising