क्रिकेटर युवराज सिंह की मां के घर हादसा, ACP ने कहा नहीं बनेगा कोई केस
punjabkesari.in Saturday, Apr 23, 2016 - 11:12 AM (IST)

पंचकूला। क्रिकेटर युवराज सिंह के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन घर में गेट गिरने की वजह से 8 साल के लड़के की मौत हो गई थी। जिसमें अस्सिटैंट कमिश्नर ऑफ पुलिस पूर्णिमा सिंह ने घटना वाली जगह का दौरा किया और यह बात साफ कर दी है कि 8 साल के लड़के कुलदीप की मौत का कोई केस नही बनता। क्योंकि उसकी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। किसी ने भी किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं करवाया है तो फिर यह क्लेम की बात करना जायज नहीं है।
कुलदीप मनसा देवी कॉम्प्लेक्स के पास स्लम एरिया में रहता था।उसके पिता एक मजदूर है। बुधवार को कुलदीप अपने मामा भैय्या लाल जोकि एक मजदूर है उस के साथ कंस्ट्रक्शन एरिया में गया था। जब कुलदीप खेल रहा था तो अचानक गेट उसके ऊपर गिर गया।
जब उसको जख्मी हालत में सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल ले जाया गया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने भी इस मामले को सिर्फ एक एक्सीडेंट बताया है। कुलदीप की मौत के गम में उसकी मां कुंती की सेहत भी बिगड़ी हुई है।