दिवाली के बाद भी नहीं थमा शोर, पटाखे चलाने वाले लोगों पर केस

punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2017 - 07:49 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): दीपावली के अगले दिन विश्वकर्मा दिवस पर पटाखे चलाने पर पुलिस ने 20 केस दर्ज कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग थानों में डी.सी. के आदेशों की उल्लंघना पर धारा-188 के तहत केस दर्ज किए हैं।

पटाखे चलाने पर सैक्टर-17 थाना पुलिस ने 2, सारंगपुर थाना पुलिस ने 2, सैक्टर-26 थाना पुलिस ने 1, इंडस्ट्रियल  एरिया थाना पुलिस ने 2, मनीमाजरा थाना पुलिस ने 5, मौलीजागरां थाना पुलिस ने 2, आई.टी. पार्क थाना पुलिस ने 3, सैक्टर-34 थाना पुलिस ने 1, सैक्टर-31 थाना पुलिस ने 1 और सैक्टर-49 थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News