सिसवां बद्दी मार्ग पर गाय को टक्कर मारकर वाहन चालक हो गया फरार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2023 - 10:26 PM (IST)

नयागांव,(मुनीष जोशी): न्यू चंडीगढ़ में अक्सर तेज रफ्तार वाहन चालकों की लापरवाही का खामियाजा अवारा पशुओं पर कहर बरपाता है। अक्सर वाहनों की चपेट में आने से बेसहारा पशु घायल होते रहते हैं। वहीं, गत रात्रि न्यू चंडीगढ़ में सिसवां बद्दी मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक गाय बुरी तरह घायल हो रई। वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि चपेट में आने से गाय की टांग टूट गई और पेट पर भी गहरी चोटें लगी। वहीं, वाहन चालक इस दौरान मौके से फरार हो गया। इस दौरान सूचना मिलने पर घायल गाय को गो रक्षक संजीव शर्मा, राकेश कुमार व अन्यों ने घायल गाय इलाज शुरू करवाया।
 

 

 

-बेसहारा पशुओं की सुरक्षा के लिए सरकार करवाए पुख्ता प्रबंध
इस मौके पर गौ रक्षक संजीव शर्मा, राकेश कुमार व दीप सिंह ने बताया कि हर दूसरे दिन न्यू चंडीगढ़ में तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से पशु घायल हो रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ पशु भी सड़कों पर आम घूमते दिखाई देते हैं, लेकिन इस ओर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा। जिसके चलते पशु घायल हो रहे हैं, न ही उनकी सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। गौ रक्षकों ने पंजाब के मुख्यमंत्री से मांग की है कि न्यू चंडीगढ़ में पशुओं की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध किए जाएं।
 

 

 

-एंबुलेंस होनी चाहिए तैनात, मौके पर हो इलाज
गौ रक्षक और न्यू चंडीगढ़ के लोगों की मांग है कि यहां पर पशु घायल होते हैं, जिनका इलाज गौ रक्षकों की ओर से अपने खर्चे पर किया जाता है। ऐसे में हमारी पंजाब सरकार और मोहाली प्रशासन डी.सी. से मांग की है कि एरिया में एंबुलैंस तैनात की जाए ताकि पशुओं का मौके पर इलाज सही तरीके से हो सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News