ट्राईसिटी में 399 कोरोना पॉजिटिव, 9 की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jun 02, 2021 - 01:45 AM (IST)

चंडीगढ़ (पाल) : मंगलवार को ट्राईसिटी में कोरोना के 399 नए केस मिले हैं, जबकि 9 लोगों की मौत हुई है। चंडीगढ़ से 108, मोहाली से 197 और पंचकूला से 94 नए केस आए हैं। वहीं राहत की खबर यह है कि कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े में कुछ गिरावट आई है। चंडीगढ़ में 5 और मोहाली में 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि पंचकूला में कोई मौत नहीं हुई है। 

 


1481 एक्टिव केस
चंडीगढ़ में आए 108 नए मरीजों में 63 पुरुष और 45 महिलाएं शामिल हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1481 तक पहुंच गई है। 389 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं।

 
 सैक्टर-15 से 26 साल के युवक की मौत 
वहीं चंडीगढ़ में 5 मरीजों की मौत के साथ अब तक 758 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सैक्टर-22 से 64, सैक्टर-15 से 82, सैक्टर-25 से 60 साल के पुरुष और खुड्डा लाहौरा से 65 साल की महिला की मौत हुई है। वहीं सैक्टर-15 से 26 साल के युवक की मौत हुई है।


धनास से 9 केस
मनीमाजरा से 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं मलोया से 8, धनास से 9, मौलीजागरां से 5 नए केस मिले हैं।
पिछले एक हफ्ते में एक्टिव केस
तारीख          केस         एक्टिव केस
1 जून         108         1481
31 मई        124          1767
30 मई        182          2134
29 मई         163         2466
28 मई         161          2758
27 मई         200          3129
26 मई         224          3573
25 मई         258          4063
पिछले 6  महीनों में एक्टिव केस
महीना    एक्टिव केस
जनवरी      165
फऱवरी       381
मार्च           2918
अप्रैल         6906
मई            1767  
जून            1481 (अभी तक )


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News