पार्षद के पति ने युवक को सरेआम डंडों से पीटा

punjabkesari.in Monday, Feb 18, 2019 - 09:53 AM (IST)

नयागांव(मुनीष): नयागांव की जनता कालोनी में शनिवार को जहां दिनदहाड़े ऑटो चालक को पीटकर युवक उससे नकदी छीनकर ले गए थे, वहीं रविवार को एक बार फिर वारदात हुई। दोपहर के समय एक युवक की दो लोगों ने सरेआम डंडों से धुनाई कर दी। आरोपियों में हरि राम और पार्षद सपना देवी का पति मनसा पासी भी शामिल है। 

पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कालोनी वासियों ने युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद पाया गया कि युवक के दोनों पैरों और हाथों में फ्रैक्चर हैं। पुलिस के अनुसार रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।

क्रिकेट खेल रहा था, घसीटकर ले गए कालोनी में
जानकारी के अनुसार कॉलोनी का ही रहने वाला दुरगेश उर्फ भोलू दोपहर के समय नदी के पास खाली ग्राउंड में अपने कुछ साथियों के साथ किके्रट खेल रहा था। इसी समय कुछ लोग आए और उसे जबरन अपने साथ घसीटते हुए कालोनी में ले गए। इसके बाद 2 आरोपियों ने जब उसकी डंडों से पिटाई शुरू की तो भोलू के साथी और आसपास के लोग उनका विरोध करने लगे।

 हाथों में डंडे लिए आरोपी विरोध जताने वालों को भी पीटने की धमकी देने लगे। दोनों आरोपियों ने युवक की बुरी तरह से पीटा। बाद में बड़ी मुश्किल से लोगों ने उसे छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी और केस दर्ज नहीं किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News