‘डोर-टू-डोर सोसायटी के सदस्यों को काम पर रखेगा नगर निगम’

punjabkesari.in Friday, Dec 25, 2020 - 12:12 AM (IST)

चंडीगढ़, (राय) : शहर में वर्षों से काम कर रहे डोर टू डोर गारबेज कलैक्शन सोसाइटी के सदस्यों को नगर निगम काम पर रखेगा, ताकि वे लोग ठेकेदार के शोषण से बच सकें। वीरवार को एम.ओ.एच. के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमृत पाल सिंह के साथ सिटी फोरम ऑफ रेजीडैंट्स वैल्फेयर ऑर्गेनाइजेशन के साथ हुई बैठक में सेग्रीगेशन के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने सेग्रीगेशन के लिए प्रशासन द्वारा शुरू किए गए वाहनों पर संतुष्टि जताई। चंडीगढ़ में डोर टू डोर कलैक्शन के नए सिस्टम से शहर का कूड़ा उठाकर ट्रांसपोर्ट सिस्टम से सीधे गारबेज प्रोसैसिंग प्लांट पहुंचेगा। इससे सही ढंग से सेग्रिगेशन भी होगा। इसमें कर्मचारी कोताही नहीं बरत पाएंगे। 


डोर-टू-डोर कलैक्शन के बारे में डॉ. अमृत पाल सिंह ने स्पष्ट किया कि नगर निगम घरों से कलैक्शन के साथ ऊपर की मंजिल से भी कूड़ा उठाएगा। हालांकि, एम.सी. का कोई कर्मचारी इस दौरान कूड़ा उठाने के लिए घर के अंदर नहीं जाएगा। निगम यह प्रक्रिया अनुबंध कर्मचारियों के माध्यम से पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई आर.डब्ल्यू.ए. जो पहले इस तरह की अपशिष्ट संग्रह प्रक्रिया कर रहा था तो वही कर्मचारी एम.सी.सी. द्वारा अनुबंधों के माध्यम से कलैक्शन करेगा और निगम से मासिक वेतन लेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News