कोरोना से एक की मौत, 67 नए केस

Tuesday, Oct 27, 2020 - 09:09 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल) : मंगलवार को शहर में 67 लोगों में कोरोना  पाया गया। इनमें 43 पुरुष और 24 महिलाएं हैं। अब तक चंडीगढ़ में 14152 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आ चुकी है। मंगलवार को 49 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब एक्टिव केस 650 रह गए हैं।

 

24 घंटे में 1155 लोगों की टैस्टिंग हुई है। अभी 129 लोगों की रिपोर्ट पैंडिंग है। वहीं बुड़ैल के 30 साल के युवक की मौत पी.जी.आई. में कोरोना से हुई है।  मरीज के सिर में चोट लगी थी। इसकी वजह से उसे पी.जी.आई. में लाया गया था। इलाज के दौरान ही युवक की मौत हो गई। 
 

ashwani

Advertising