कोरोना से 5 की मौत, 55 नए केस

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2020 - 09:42 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल): शुक्रवार को चंडीगढ़ में 5 कोरोना मरीजों की मौत हुई है, जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। मौलीजागरां से 49 साल की महिला की मौत जी.एम.सी.एच.-32 में हुई है। महिला को किडनी की पुरानी बीमारी और साथ ही टाइप टू डायबिटीज व हाइपरटैंशन थी। सैक्टर-35 से 49 साल की महिला की मौत हुई है। वह हाइपरटैंशन की शिकार थी। सैक्टर-41 से 57 साल के व्यक्ति को हाइपरटैंशन था।

 

सैक्टर-55 से 61 साल की महिला को किडनी की पुरानी बीमारी, टाइप टू डायबिटीज और हाइपरटैंशन थी। वीरवार को महिला की मौत अल्कैमिस्ट अस्पताल में हुई है। रामदरबार के 75 साल के व्यक्ति को भी हाइपरटैंशन था। अब तक शहर में कोरोना से 206 मरीजों की मौत हो चुकी है।
120 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए
शहर में 55 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इनमें 36 पुरुष और 19 महिलाएं हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 13532 हो गई है। 120 मरीज़ ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए। एक्टिव केस अब 974 रह गए हैं। 142 लोगों की रिपोर्ट अभी पैंडिंग है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News