पी.जी.आई. में कोविशिक वैक्सीन का ट्रायल आज से

Friday, Sep 25, 2020 - 01:53 AM (IST)


चंडीगढ़, (पाल) : पी.जी.आई. में कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशिक का ट्रायल शुक्रवार से शुरू होने वाला है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की इस वैक्सीन के लिए पी.जी.आई. के पास 400 से ज्यादा वॉलंटियर्स ने अप्लाई किया है, जिसमें से पहले 9 लोगों का फिटनैस लैवल देखा गया। डॉक्टर्स के मुताबिक फिलहाल इन 9 लोगों को शुक्रवार को वैक्सीन का डोज दिया जाएगा, जिसके नतीजे 2 हफ्ते तक सामने आएंगे। मरीजों की पूरी आब्जर्वेशन में रखा जाएगा। बाकायदा उनकी ट्रैकिंग की जाएगी। किस तरह के बदलाव और एंटी बॉडी उनके शरीर में बन रही है या नहीं। इस वैक्सीन के ट्रायल के लिए पी.जी.आई. समेत 17 सैंटर्स को चुना गया है। इस थर्ड फेज के ट्रायल के बाकी वॉलंटियर्स की फिटनैस भी साथ-साथ चलती रहेगी।

दूसरी डोज 29 दिन बाद दी जाएगी
 शुक्रवार से शुरू हो रहे इस ट्रायल से सभी की उम्मीद बनी हुई है। हालांकि ट्रायल को लेकर पी.जी.आई. आश्वस्त है पी.जी.आई. डायरैक्टर का कहना है कि उनके पास एक्सपीरिएंस डॉक्टर्स की टीम है, जो इस ट्रायल से जुड़ी हुई है। वैक्सीन की दूसरी डोज मरीज़ को 29 दिन बाद दी जाएगी। उसके बाद 6 महीने के बाद उसको फॉलोअप के लिए बुलाया जाएगा। आम लोगों के साथ इसमें पी.जी.आई. के कुछ वर्कर भी हिस्सा बने हैं। सभी लोगों पर लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। देखा जाएगा कि क्या उसके शरीर में एंटी बॉडीज बनी है या नहीं। उन्हें किसी तरह का कोई साइड इफैक्ट तो नहीं हो रहा। सीरम इंस्टीच्यूट ने पी.जी.आई. को वैक्सीन ट्रायल के लिए दिए हैं।

ashwani

Advertising