जानवरों की गुफा में भूखा प्यासा रह रहा था प्रवासी, अब होगा कोरोना टैस्ट

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2020 - 12:44 PM (IST)

नयागांव (मुनीष) : न्यू चंडीगढ़ के गांव शिगारी वाला के पास पहाड़ी एरिया में एक प्रवासी जानवरों की ओर से खोदी गुफा में काफी समय से भूखा प्यासा रह रहा है। बुधवार को प्रवासी की वीडियो वायरल हुई जिसके बाद लोगों ने इस बारे मुल्लांपुर थाने में सूचित किया। वहीं पुलिस ने मौके पर एम्बुलैंस बुलाकर इसको खरड़ अस्पताल में भेज दिया।

प्रवासी मजदूर व्यक्ति का नाम शगुन बताया जा रहा है जो बिहार का रहने वाला है। मुल्लांपुर थाने के एस.एच. ओ. हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि लोगों ने इस बारे सूचित किया। जिस पर व्यक्ति को खरड़ अस्पताल में पहुंचा दिया है।

अस्पताल पहुंचाया :
कई दिन से भूखा प्यासा रह रहे प्रवासी व्यक्ति को डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती कर लिया है। जिसका चैकअप किया जा रहा है। वहीं व्यक्ति का कोरोना टैस्ट भी करवाया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News