अब रायपुररानी, कालका, पिंजौर, बरवाला और ओल्ड पंचकूला में लिए जाएंगे कोरोना के सैंपल

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2020 - 11:48 AM (IST)

पंचकूला (आशीष): पंचकूला में एक ही दिन में तीन जमातियों के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद अब हैल्थ डिपार्टमैंट ने भी अपने काम में तेजी लानी शुरू कर दी है। पहले कोरोना वायरस के सैंपल जहां सिर्फ सैक्टर-6 के सिविल अस्पताल में लिया करते थे। 

 

अब इन सैंपलों को अस्पताल के बजाय रायपुररानी, कालका, पिंजौर, बरवाला और ओल्ड पंचकूला में भी लिए जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को विभाग ने कालका के खुदाबख्श गांव से सैंपल लेने की शुरूआत कर दी है। वहीं, अब बाकी जगहों पर भी इसकी सैपङ्क्षलग शुरू कर दी जाएगी। 

 


साथ ही अब पंचकूला के सिविल अस्पताल और एक प्राइवेट को भी कोविड-19 अस्पताल के लिए डिक्लेयर कर दिया है। दरअसल, ए.सी.एस. हैल्थ हरियाणा की ओर से डी.जी. ऑफिस में मीटिंग ली थी। इसमें प्रदेश के 11 अस्पतालों को कोविड-19 के लिए डेडिकेट किया है। इन 11 अस्पतालों में पंचकूला सैक्टर-6 का सिविल अस्पताल भी शामिल है, जबकि पंचकूला के एक प्राइवेट अस्पताल को भी कोविड-19 के डेडिकेटिड किया गया है। 

 

इसमें पंचकूला के जनरल अस्पताल में कोरोना वायरस मरीजों के लिए 113 बैड के आइसोलेशन को रिजर्व रखा गया है। जबकि, प्राइवेट अस्पताल के भी 23 बैड कोरोना पेशैंट्स के लिए रिजर्व रखे हैं। रायपुररानी के रेहना गांव में जिन 9 जमातियों को क्वारंटाइन किया है उनके सैंपल नैगेटिव आए हैं। अब एहतियातन इन्हें नाडा साहिब या मौली के क्वारंटाइन सैंटर में रखा जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News