मॉस्को से लौट अस्पताल आया कोरोना का संदिग्ध पेशैंट

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2020 - 09:03 AM (IST)

पंचकूला(आशीष) : सैक्टर-6 के जनरल अस्पताल में वीरवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज ओ.पी.डी. में पहुंच गया। जैसे ही डॉक्टरों को पता चला कि मरीज मॉस्को से आया है और उसे बुखार, जुकाम और कफ है तो उसी वक्त पी.एम.ओ. और सी.एम.ओ. को मैसेज दिया गया। 

इसके बाद रेपिड रिस्पॉन्स टीम के डॉक्टरों को भी बुलाया गया। मरीज से पूरी डिटेल ली गई और जब पता चला कि मरीज पंजाब के ढकोली का रहने वाला है तो टीम ने तुरंत पंजाब की आई.डी.एस.पी. यानी इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम टीम को मैसेज दिया। इसके बाद उसका ट्रीटमैंट कर घर भेज दिया गया। 

जब यह मरीज आया तो यहां डॉक्टरों से लेकर स्टाफ तक को मास्क दे दिए गए। ढकोली निवासी यह शख्स 24 फरवरी को मॉस्को गया था और 1 मार्च को भारत लौटा था। वहीं, पंचकूला में वीरवार को 2 और पैसेंजर रिपोर्ट किए गए हैं, जिसके बाद अभी तक कुल 24 पैसेंजर डॉक्टरों की निगरानी में हैं। 

दोनों में नहीं मिले लक्षण :
वहीं, वीरवार को जनरल अस्पताल की इमरजैंसी में एक कपल भी जांच करवाने पहुंचा। कपल सैक्टर-16 का रहने वाला है और वह हनीमून मनाने 22 फरवरी को स्विट्जरलैंड गए थे। 3 मार्च को वापस आए। वीरवार को वे खुद चैकअप करवाने के लिए इमरजैंसी में पहुंचे थे। चैकअप के दौरान दोनों में से किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News