कोरोना का कहर : 7 माह बाद चंडीगढ़ में 128 केस, मोहाली में 139,पंचकूला में 162 व एक की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jan 05, 2022 - 12:17 PM (IST)

चंडीगढ़,(पाल)। ट्राईसिटी में मंगलवार को कोरोना के रिकॉर्ड 429 केस कन्फर्म हुए हैं। आंकड़ों की बात करें तो पंचकूला जिला में सर्वाधिक 162, एस.ए.एस. नगर मोहाली में 139 और चंडीगढ़ में 128 केस आए हैं। शहर में मंगलवार को कोरोना के अभी तक के सबसे ज्यादा केस कन्फर्म हुए हैं। इनमें 73 पुरुष और 55 महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा केस मनीमाजरा (8), सैक्टर-15 (8), सैक्टर-40 (9) और पी.जी.आई. कैम्पस से 7 मामले कन्फर्म हुए हैं। पॉजिटिविटी रेट भी अभी तक का सबसे ज्यादा 9.07 प्रतिशत दर्ज हुआ है। एक हफ्ते का पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 4.80 प्रतिशत तक पहुंच गया है। 7 दिनों से रोजाना शहर में 67 एवरेज केस कन्फर्म हो रहे हैं। नए मरीजों के साथ ही 11 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए। अभी एक्टिव केस 500 हो गए हैं। कोविड से मरने वालों की संख्या 1079 है। 24 घंटे में 1412 लोगों की टैस्टिंग विभाग कर चुका है। कुल मरीजों की संख्या अब 66264 तक पहुंच गई है।

 


पंचकूला में 245 एक्टिव केस
पंचकूला जिला में 162 कोविड मरीज कन्फर्म हुए हैं, जिनमें 54 पुरुष और 40 महिलाएं हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 254 हो गई है, जिनमें से 234 होम आइसोलेशन व 20 हॉस्पिटल में भर्ती हैं। साथ ही पंचकूला से 47 साल की महिला की मौत भी कन्फर्म हुई है। महिला को कोविड के साथ ही कैंसर भी था। अभी तक पंचकूला में 382 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, एस.ए.एस. नगर में 139 केस कन्फर्म हुए हैं। सबसे ज्यादा मोहाली से 68 केस हैं। 17 मरीज डिस्चार्ज भी हुए जबकि एक्टिव केस 312 हो गए हैं।

 


6 जगह कंटेनमैंट जोन
चंडीगढ़ में एक बार फिर शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढऩे के बाद नए कंटेनमैंट जोन बनाए जाने का सिलसिला भी जारी है। डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट विनय प्रताप सिंह के आदेशों पर मंगलवार को 6 नए कंटेनमैंट जोन बनाए गए। सैक्टर-38 (वैस्ट) के मकान नंबर-5693, सैक्टर-38 सी. के मकान नंबर-2140, सैक्टर-40 ए के मकान नंबर-222, सैक्टर-46 सी के मकान नंबर-3041, मॉर्डन हाऊसिंग काम्पलैक्स मनीमाजरा के मकान नंबर-5458/1 और 5633 को कंटेनमैंट जोन घोषित किया गया। इन सभी जगहों में मैडिकल टीम रोजाना स्क्रीनिंग और मॉनिटरिंग करेगी। नगर निगम को भी इन एरिया में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

 


दोनों डोज पर ही कोर्ट में एंट्री
डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज गुरबीर सिंह और बार एसोसिएशन के पदोधिकारियों की अहम बैठक में जहां अदालत परिसर में सख्ती बढ़ाते हुए दोनों डोज लगवा चुके व्यक्ति को ही प्रवेश की अनुमति दी गई वही बेहरहाल फिजिकल हीयरिंग जारी रखने का फैसला हुआ। अदालत में फुटफॉल कम करने पर जोर दिया जा रहा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वकील सुनील टोनी ने बताया कि अदालत में उन्हीं लोगों को आने दिया जाएगा, जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लगी होंगी। ये नियम आम लोगों नहीं बल्कि वकील, क्लर्क, कोर्ट स्टाफ और सिक्योरिटी के लिए भी लागू होगा। साथ ही बुधवार से पुलिस की सिक्योरिटी बढ़ा दी जाएगी और हर आने-जाने वालों की चैकिंग होगी। केवल अर्जेंट केस वालों को ही आने दिया जाएगा।

 


क्या कहना है डॉ. सुमन सिंह, हैल्थ डायरैक्टर का
कोविड नियमों को बिल्कुल अनदेखा न करें। मास्क, सोशल डिस्टैंसिंग और भीड़-भाड़ में जाने से बचें। सबसे ज्यादा जरुरी है कोविड वैक्सीनेशन। जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली है वह जल्द दोनों डोज लगवा लें। यही एक बड़ा रास्ता है जिससे हम इसकी गंभीरता से बच सकते हैं। किसी भी तरह के सिम्टम्स आने पर और किसी पॉजिटिव मरीज के कॉन्टैक्ट में आने पर अपना कोविड टैस्ट जरूर करवाएं। साथी ही हैल्थ डिपार्टमैंट को भी संपर्क करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News