पिंजौर में एक परिवार के 4 सदस्य, कालका में महिला और बापूधाम के 4 लोग कोरोना पॉजीटिव

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2020 - 09:39 AM (IST)

पंचकूला/कालका (आशीष/रावत) : पंचकूला में शनिवार को 7 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुईं। इनमें पिंजौर निवासी 4 मरीज मुंबई से लौटे थे और कालका की एक महिला मरीज कोलकाता से आई थी। इनके अलावा 2 मरीज और कम्फर्म हुए हैं, जिसमें एक चंडीगढ़ का है तो दूसरा जीरकपुर का निवासी है। स्वास्थ्य विभाग ने चंडीगढ़ और मोहाली प्रशासन को इन मरीजों की जानकारी दे दी है। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि 5 मरीज पंचकूला जिले के हैं। 

कालका रेलवे स्टेशन पर हुई थी मैडीकल स्क्रीनिंग :
पिंजौर के एक परिवार के जो 4 सदस्य कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं, वे 4 जून को महाराष्ट्र से पश्चिम एक्सप्रैस ट्रेन से आए ये। कालका के एस.डी.एम. राकेश संधू ने बताया कि पिंजौर अब्दुल्लापुर नजदीक बर्फ फैक्टरी कॉलोनी के चार लोग कोरोना से संक्रमित हैं। 

इनमें 20 साल का युवक, 65 साल का बुजुर्ग, 58 वर्षीय महिला और 7 वर्षीय बच्चा शामिल हैं। ये लोग 4 जून को महाराष्ट्र से पश्चिम एक्सप्रैस ट्रेन से कालका रेलवे स्टेशन उतरे थे। उनका स्टेशन पर ही स्वास्थ्य परीक्षा किया गया था और उन्हें 4 दिन के लिए होम क्वॉरंटाइन किया गया था। 5 जून को उनके कोविड-19 के सैंपल लिए थे। शनिवार शाम परिवार के चारों सदस्यों की रिपोर्ट पॉजीटिव आईं।

वहीं, कालका की फ्रैंड्स कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय महिला में भी कोरोना पाया गया। महिला और उसका परिवार कोलकाता से 3 जून को कालका आया है। उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, परिवार के बाकी सदस्यों की नैगेटिव है। प्रशासन ने कालका और पिंजौर की इन दोनों कालोनियों को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 313 :
चंडीगढ़ में शनिवार को 4 लोग कोरोना पॉजीटिव निकले। चारों मरीज बापूधाम के रहने वाले हैं। मरीजों में 32 साल की महिला, 33 साल का एक पुरुष, 5 साल का एक बच्चा और 40 साल का शख्स शामिल है। सभी मरीज पहले से पॉजीटिव आए मरीज के संपर्क में आए थे। इसके साथ ही शहर में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 33 तक पहुंच गईं है। एक्टिव केस 35 हैं और ठीक होकर डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 273 है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News