पंचकूला में भी दोबारा बढऩे लगे कोरोना के मरीज

Saturday, Feb 27, 2021 - 12:43 AM (IST)

पंचकूला (आशीष): शुक्रवार को जिले में एक साथ कोरोना वायरस के 25 मामले सामने आए हैं। अगर पिछले एक माह की बात करें तो रोजाना 5 से 10 मरीज या कभी 15 के करीब मरीज पॉजीटिव पाए जाते थे। इससे पहले पिछले माह 19 जनवरी को ही एक साथ 25 मामले आए थे, उस समय एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी 191 पर था। पॉजीटिव मरीजों के साथ अब पिछले 15 दिनों से एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी बढऩा शुरू हो गया है, जो पहले कम होता जा रहा था। वहीं, ट्राईसिटी में केस बढऩे के बाद अब पंचकूला में भी विभाग की ओर से सैंपङ्क्षलग को बढ़ा दिया है।

 


इसके अलावा स्कूल खुलने के बाद से भी सैंपङ्क्षलग बढ़ गई है। वहीं, वैक्सीनेशन को लेकर भी शुक्रवार को 6 सैंटरों पर वर्कर्स को टीके लगाए गए। इसमें सिविल अस्पताल के अलावा सैक्टर-26 पॉलीक्लीनिक, पी.एच.सी. बरवाला, पी.एच.सी. मोरनी और अल्कैमिस्ट अस्पताल में भी वैक्सीनेशनप्रोग्राम चलाया गया।


6 सैंटरों पर 480 का टारगेट, 384 ने लगवाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शक्रवार को 6 अलग-अलग हैल्थ सैंटरों पर फ्रंटलाइन और हैल्थ केयर वर्करों ने वैक्सीन लगाने का काम हुआ। इसमें कुल 480 वर्करों को वैक्सीन लगाने का टारगेट था, जिसमें 384 वर्करों ने टीका लगवाया। इसमें 380 हैल्थ वर्करों को टीका लगाया जाना था, जिसमें 292 ने वैक्सीन लगवाई। इसमें दूसरी डोज लगवाने वाले तो 266 हैल्थ वर्कर शामिल थे लेकिन अभी भी पहली डोज लगवाने वाले महज 26 हैल्थ वर्कर सैंटरों पर आए। इसके अलावा 100 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जानी थी, जिसमें 92 फ्रंट लाइन वर्करों ने टीका लगवाया।

Vikram Thakur

Advertising