चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव स्थागित

punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 10:07 PM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन यादव): कोविड-19 के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव स्थागित कर दिए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के उपाध्यक्ष व मिडिया कमेटी के चेयरमैन जी.एस.कोचर ने बताया कि प्रशासन का पत्र मिला था, जिसमें लिखा गया था कि क्लब में 100 से अधिक लोग इक्कठे नहीं हो सकते हैं जबकि सदस्यों की संख्या 1800 के करीब है। इसे ध्यान में रखते हुए चुनाव स्थागित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जब तक चुनाव नही होते हैं तब तक पुरानी कमेटी ही काम करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड-19 का प्रभाव कम होने के बाद प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार चुनाव की तिथि तय की जाएगी। 

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब का चुनाव 3 साल बाद होने जा रहा था। पहले भी कोविड-19 के कारण चुनाव स्थागित कर दिए गए थे। वर्ष 2022 में सदस्यों का आस थी कि चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी मिलेगी, लेकिन शहर में लगातार कोविड-19 के मामले बढऩे के कारण ए.जी.एम. में फैसला लिया गया कि चुनाव टाल दिए जाएं। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब का अंतिम चुनाव अप्रैल 2018 में हुआ था। 

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब की तरफ से जारी शैड्यूल के हिसाब से सदस्यों ने नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। तीन सदस्यों ने प्रधान पद के लिए नामांकन भरे थे, जिनमें कर्नल बॉबी चहल, एस.पी.एस.घई, मेजर लाली विर्क शामिल हैं। इस संबंध में जी.एम. कोचर ने कहा कि जब कमेटी दोबारा शेड्यूल जारी करेगी तो दोबारा नामांकन प्रक्रिया में भाग लेना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajesh K Dharwal

Recommended News

Related News