चंडीगढ़ में हुआ कोरोना ब्लास्ट, पहली बार एक दिन में 28 पॉजिटिव

punjabkesari.in Monday, May 25, 2020 - 07:54 AM (IST)

चंडीगढ़ (पाल) : बापूधाम में रविवार को कोरोना के एक दिन में पहली बार 28 केस सामने आए इनमें एक ही परिवार की 30 और 37 साल की दो महिलाएं शामिल हैं। उनके घर में पहले भी कोरोना के केस कन्फर्म हो चुके हैं। साथ ही एक 30 साल की महिला में वायरस पाया गया है। 8 साल के एक लड़के में भी कोरोना कन्फर्म हुआ है। 

वहीं एक 23 साल की युवती की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है, सुबह जहां 5 केस सामने आए थे। वहीं शाम को 9 केस कन्फर्म हुए। सभी बापूधाम के रहने वाले हैं। इनमें 14,18  और 19 साल के तीन लड़के हैं। साथ ही 29, 28 साल के दो युवक और 42, 45 व 56 साल के तीन पुरुष पॉजीटिव पाए गए हैं। वहीं 38 साल की महिला भी कोरोना पॉजीटिव है। 9 में से तीन एक ही घर में रहते हैं। 

रात को एक बार फिर बापूधाम से 8 और मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें 25 साल की युवती, 12 साल का लड़का, 32 साल का युवक, 23, 28 साल की दो युवतियां, 6 साल की लड़की, 50 साल की महिला और 8 साल की युवती शामिल हैं । देर रात 6 और केस कन्फर्म हुए। कुल मरीजों की संख्या 262 तक पहुंच गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 73 हो गई है।

कॉलोनी के 99 लोगों के लिए सैंपल :
बापूृधाम में कोरोना सस्पैक्टिड लोगों की सैंपलिंग की व्यवस्था की गई है, जहां जी.एम.एस एच.-32 की टीम मरीजों के सैंपल ले रही है। रविवार को 99 लोगों की सैंपलिंग की गई।

बापूधाम के 7 मरीज डिस्चार्ज होकर घर लौटे :
शहर में जहां 28 नए केस रजिस्टर किए गए, वहीं 7 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। 1 मरीज पी.जी.आई. से और 6 मरीज सूद धर्मशाला से डिस्चार्ज होकर घर गए। सभी मरीज बापूधाम के रहने वाले हैं। इनमें 25 साल की लड़की, 44 और 32 साल के दो पुरुष, 7 साल का एक लड़का, 35 साल का एक पुरूष, 25 साल की एक युवती और डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 186 तक पहुंच गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News