7 जून को होगी को-आर्डिनेशन कमेटी की कन्वेंशन

Friday, Jun 01, 2018 - 07:29 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र): को-आर्डिनेशन कमेटी ऑफ  गवर्नमैंट एंड एम.सी. इंप्लाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ द्वारा 7 जून को सैक्टर-42 स्थित कम्युनिटी सैंटर में कन्वेंशन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर 37 यूनियनों के कर्मचारी हिस्सा लेंगे। कन्वेंशन में चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ  अगली रूप रेखा तय की जाएगी। कन्वेंशन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग विभागों में मीटिंग और गेट मीटिंग की जा रही है। 

 

को-आर्डिनेशन कमेटी के कन्वीनर अश्विनी कुमार ने कहा कि प्रशासन कर्मचारियों के प्रति दोहरी नीति अपना रहा है, जिस कारण कर्मचारियों में रोष है। चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन अलग-अलग विभागों में काम कर रहे डेलीवेज कर्मचारी बेसिक+डीए और रेगुलर मुलाजिम जितने भत्ते ले रहे हैं, जिसमें सी.सी.ए., हाउस रेंट, साइकिल अलाउंस और मेडिकल अलाउंस शामिल है। 

 

लेकिन जो कर्मचारी ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत डिपार्टमेंट में डेलीवेज पर काम कर रहे हैं, सफाई कर्मचारी उनको बेसिक पे+डीए और कोई भी भत्ता नहीं दिया जा रहा। उनके साथ चंडीगढ़ प्रशासन भेदभाव कर रहा है। इसी तरह चंडीगढ़ कर्मचारियों को पंजाब रूल और पंजाब स्केल दिए जा रहे हैं, उसके तहत पंजाब पैट्रन पर मृतक के आश्रितों को नौकरी दी जानी चाहिए, लेकिन यहां पर ऐसा नहीं हो रहा है। 

 

उन्होंने आगे कहा कि निगम में काम कर रहे कर्मचारियों के रुल्स में संशोधन किया जाए। अश्विनी ने कहा सबसे ज्यादा शोषण कांट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों का हो रहा है। इसलिए उनके लिए सुरक्षित पॉलिसी बनाई जाए।

Punjab Kesari

Advertising