पी.यू. में कन्वोकेशन:  तीन घंटे के लिए बंद रहेगा गेट नंबर-1

Wednesday, Feb 28, 2018 - 10:04 AM (IST)

चंडीगढ़ (हंस): पंजाब यूनिवर्सिटी (पी.यू.) में 4 मार्च को होने वाली 67वीं कन्वोकेशन के लिए रोड मैप तैयार कर दिया गया है। इस रोड मैप के तहत गेट नंबर-1, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, कैमिस्ट्री विभाग और फिजिक्स विभाग से जिम्नेजियम हॉल तक की सड़क को ‘नो व्हीकल रोड’ घोषित किया गया है यानी इस सड़क से कोई भी पब्लिक वाहन सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक नहीं जाएगा। 

 

साथ ही इस सड़क पर 3 व 4 मार्च तक कोई भी व्हीकल पार्क नहीं किया जाएगा। पी.यू. प्रबंधन ने विजिटर्स, रैजीडैंट्स से अपील की है कि वह अपना व्हीकल पार्किंग में खड़ा करें। यदि इस दौरान कोई भी वाहन  सड़क किनारे पाया जाता है तो चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस इन वाहनों को ले जाएगी। 

 

जनता के लिए सड़क इस समय खुलेगी 
-आम लोगोंके लिए गेट नंबर-1सुबह  6 बजे से 10  बजे तक खुलेगा, जबकि यह गेट सुबह 10 बजे से एक  बजे तक  आम जनता के लिए बंद कर दिया जाएगा।
-गेट नंबर-2 से एंट्री चलती रहेगी। 
-गेट नंबर-3 भी सुबह 6 बजे से रात दस बजे तक खुला रहेगा। 

Advertising