हैरोइन सप्लाई करने के आरोप में दो काबू

Tuesday, Nov 13, 2018 - 01:53 PM (IST)

पंचकूला (चंदन): पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो लोगों को हैरोइन सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट मेंं पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये स्कूटी से हैरोइन की सप्लाई करते हैं। माजरी चौक से कुछ दूर स्थित पी.डब्ल्यू.डी. के दफ्तर के पास पहुंची, दोनोंं आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे।

 पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों के पास से 5.5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। यह जानकारी सैक्टर-5 थाना के एस.एच.ओ. अरविंद कंबोज ने दी। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से हैरोइन कहां से लाते थे और किसे बेचते थे इसका पता लगाएगी। आरोपियों की पहचान ओमबीर कुंडू  सैक्टर-11 निवासी व विक्की धीमान गांव देवी नगर सैक्टर-5 के रूप में हुई है।

bhavita joshi

Advertising