ग्रीन प्लैनेट सोसाइटी और सी.आर.पी.एफ. की 5 सिग्नल बटालियन ने मियावाकी वन विकसित करने को मिलाया हाथ

punjabkesari.in Friday, Aug 04, 2023 - 01:27 AM (IST)

चंडीगढ़,(ब्यूरो) : ट्राईसिटी में मियावाकी जंगल विकसित करने के लिए ग्रीन प्लैनेट सोसाइटी (जी.पी.एस.) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) की 5 सिग्नल बटालियन ने एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए हैं। सी.आर.पी.एफ. के5 सिग्नल बटालियन हल्लोमाजरा स्थित मुख्यालय में एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर समारोह हुआ। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य पारिस्थितिकी संतुलन व जैव विविधता को बढ़ाना देना और संबंधित क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना है। 

 

 

 

एम.ओ.यू. के नियम और शर्तों के अनुसार जी.पी.एस. मियावाकी जंगलों के विकास के लिए अपनी विशेषज्ञता, विधि की जानकारी और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करेगा। सोसायटी पौधों की प्रजातियों के चयन, भूमि की तैयारी, रोपण तकनीक और समग्र वन विकास से संबंधित परामर्श सेवाएं देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दूसरी ओर सी.आर.पी.एफ. की 5 सिग्नल बटालियन परियोजना के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक संसाधनों का योगदान देगी। बटालियन मियावाकी जंगलों के लिए उपयुक्त पौधों की प्रजातियों के साथ-साथ पौधरोपण और रखरखाव गतिविधियों के लिए आवश्यक उपकरण भी देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Related News