मोबाइल चोरी के शक में सफाई कर्मचारियों को पीटने वाला कांस्टेबल पी.जी.आई. चौकी से सैक्टर-11 थाने में भेजा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 27, 2021 - 12:04 AM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): पी.जी.आई. में डॉक्टर का मोबाइल गुम होने और फिर उसी के बैग से मिलने के मामले में सफाई कर्मचारियों से बुरी तरह मारपीट करने वाले कांस्टेबल संदीप को पी.जी.आई. चौकी से सैक्टर-11 के थाने में शिफ्ट कर दिया गया है। रविवार को कार्डियक डिपार्टमैंट के बाहर जोरदार हंगामा हुआ था। साथ ही पुलिस ने तीनों पुलिसकर्मियों और 3 कर्मचारियों का मैडीकल भी करवाया। रिपोर्ट आने के बाद बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है।


गुस्साए कर्मचारियों ने सुबह पी.जी.आई. में किया था हंगामा
दरअसल, दो दिन पहले पी.जी.आई. के एक डॉक्टर का मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना पी.जी.आई. पुलिस चौकी मिली थी। इसमें कर्मचारियों पर चोरी के आरोप लगाए गए थे। हालांकि बाद में डॉक्टर का मोबाइल उन्हीं बैग से बरामद हो गया था। तीनों कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें चौकी ले जाकर तीन घंटे तक बुरी तरह से पीटा था। उनके शरीर पर निशान तक पड़ गए। जब मोबाइल का पता चल गया तो कहा कि तुम लोग जा सकते हो, तुम चोर नहीं हो।

 

इससे गुस्साए कर्मचारियों ने अगले दिन सुबह पी.जी.आई. में पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उत्पीडऩ का शिकार बने तीनों कर्मचारियों राहुल, चिंकी, वीरेंद्र   व उनके अन्य साथियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News