नहीं भरा बिजली का बिल तो कटेगा कनैक्शन या कोर्ट में जाएगा मामला

punjabkesari.in Wednesday, Mar 07, 2018 - 10:51 AM (IST)

चंडीगढ़ (विजय) : चंडीगढ़ प्रशासन ने इस साल फिर शहर के 2.20 लाख कंज्यूमर्स पर बिजली का बोझ बढ़ाने की पूरी तैयारी कर ली है। प्रशासन के बिजली विभाग की ओर से कारण बताया गया है कि पिछले कई साल से करोड़ों रुपए का घाटा होने की वजह से मजबूरी में टैरिफ बढ़ाने का प्रोपोजल ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलैट्री कमीशन (जे.ई.आर.सी.) के सामने रखा है लेकिन विभाग अगर मौजूदा समय में डिफॉल्टर्स से बकाया वसूल ले तो टैरिफ बढ़ाने की नौबत नहीं आएगी। पिछले लगभग एक साल में बिजली विभाग को 289 कंज्यूमर्स लगभग 7 करोड़ की चपत लगा चुके हैं। 

 

हालांकि विभाग ने इनमें से 175 कंज्यूमर्स के कनैक्शन भी काट दिए लेकिन करोड़ों रुपए की जो बिजली डिफॉल्टर्स खर्च कर गए उसकी भरपाई अभी तक नहीं हो पाई। डिफॉल्टर्स की लिस्ट में कईं सरकारी विभाग भी शामिल हैं। ऑफिसर्स का कहना है कि साल दर साल डिफॉल्टर्स की संख्या तो बढ़ रही है। लेकिन कार्रवाई भी की जा रही है। 2017 में ही लगभग 175 कनैक्शन ऐसे काटे गए हैं, जिन्होंने बिजली का बिल नहीं भरा। हालांकि फिर भी विभाग घाटे में चल रहा है।

 

कटेगा कनैक्शन या कोर्ट में जाएगा मामला
अब जो भी कंज्यूमर बिजली का बिल नहीं भरेगा, उसके खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सही समय पर अगर कोई कंज्यूमर बिल की पेमैंट नहीं करता है तो पहले उसे चेतावनी दी जाएगी। 

 

इसमें कनैक्शन काटने का भी प्रावधान रखा गया है। अगर फिर भी पेमैंट नहीं की जाती है तो मामले में एस्टेट ऑफिस की मदद ली जाएगी और कंज्यूमर को कोर्ट तक ले जाया जाएगा। 

 

ये डिफॉल्टर्स भी लिस्ट में
चंडीगढ़ इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी        455333
कांटिनैंटल डेविक                             382472
इंडियन ग्राफिकल                    943931
एस.के. इंडस्ट्रीज                             499418
सेबिज इंफोटेक                            410802
एम.एस.टी.ओ.जी. हरियाणा राज भवन        591292
एस.एस.पी. यू.टी. ई.डब्ल्यू. ब्लॉक            589212
सैक्रेटरी माऊंट कार्मल स्कूल                170509
सिकंदर सिंह, एम.एल.ए. फ्लैट्स            122190
चंडीगढ़ प्लास्टिक इंडस्ट्रीज                107430
गुलाटी इंडस्ट्रीज                            243463


 

सरकारी कंज्यूमर्स भी पीछे नहीं
एस.डी.ई. इलेक्ट्रिसिटी सैक्टर-19             219591
एस.डी.ई. इलेक्ट्रिसिटी एम.सी.            134743
एस.डी.ई. इलेक्ट्रिकल आई.टी. पार्क        115101
एस.डी.ई. इलेक्ट्रिकल किशनगढ़            340694
रिसर्च ऑफिसर पंजाब                        116378
आर.जी. इरिगेशन पंजाब                108397
एस.डी.ई. इलेक्ट्रिकल रेलवे क्रॉसिंग        107472
एस.डी.ई. रोड सैंटर                        100500
एस.डी.ई. फ्रेग्रैंस गार्डन                         176928
हैल्थ सैंटर सैक्टर-14            121551


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News