लोकसभा चुनाव में 'नारी न्याय गारंटी' करेगी चमत्कार, केंद्र में बनेगी कांग्रेस की सरकार: नताशा शर्मा

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 04:12 PM (IST)

नई दिल्ली: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस सोशल मिडिया संयोजक और पंजाब ऑब्जर्वर नताशा शर्मा ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा घोषित 'नारी न्याय गारंटी' चमत्कार कराने जा रही है और केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। नताशा शर्मा ने नारी न्याय गारंटी पर विस्तार से जानकारी दी जो निम्न प्रकार है:

1. महालक्ष्मी गारंटी
 इस गारंटी के तहत गरीब परिवार की हर एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

2. आधी आबादी- पूरा हक
इस गारंटी के तहत केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में महिलाओं को 50 फीसदी हिस्सेदारी/अधिकार मिलेंगे।

3. शक्ति का सम्मान
इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड डे मील कार्यकर्ताओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का दोगुना योगदान देगी।

4. अधिकार मैत्री
इस गारंटी के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और जरूरी सहायता देने के लिए प्रत्येक पंचायत में अधिकार मैत्री के रूप में एक पैरा-लीगल यानी कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी।

5. सावित्री बाई फुले छात्रावास
भारत सरकार देश भर के सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक कामकाजी महिला हॉस्टल बनाएगी। देश भर में इन छात्रावासों को दोगुना किया जाएगा।

नताशा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इससे पहले सहभागी न्याय, किसान न्याय और युवा न्याय का भी ऐलान कर चुकी हैं। यह कहने की जरूरत नहीं है कि हमारी गारंटी खोखले वादे और बयान नहीं हैं। हम जो कहते हैं उस पर कायम रहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कांग्रेस के लिए आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान बचाने की इस लड़ाई में हमारा हाथ मजबूत करें। नताशा शर्मा ने कहा की महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी लगातार देशभर में दौरे कर नारी न्याय सम्मेलनों में महिलाओ को संबोधित कर उनके न्याय की आवाज बुलंन्द कर रहीं है। केंद्र की भाजपा सरकार के महिला विरोधी चरित्र को बेपर्दा कर रहीं है।

नताशा ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में महिला कांग्रेस आदरणीय कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी और जननायक राहुल गांधी जी की दिखाई दिशा में निरंतर कार्य कर रहीं है और नारी न्याय गारंटी की घोषणा के बाद देशभर की महिलाओ में कांग्रेस के प्रति उत्साह और उम्मीद की नई किरण जगी है और आनेवाले चुनाव में उन्होने कांग्रेस को मौका देने का मन बना लिया है। नारी न्याय गारंटी एक बेहद ऐतिहासिक कदम है और इसके लिए मैं यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, माननीय कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी, जननायक राहुल गांधी जी, महासचीव प्रियंका गांधी जी, संगठन महामंत्री वेणुगोपाल जी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा जी का बहुत धन्यवाद करना चाहती हूं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News