कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, कहा- भाजपा राज में सुरक्षित नहीं बेटियां

punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2017 - 11:01 PM (IST)

चंडीगढ़, (राय): चंडीगढ़ व हरियाणा कांग्रेस ने आज संयुक्त तौर सैक्टर-17 में महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करवाने के लिए के लिए एक मशाल जुलूस निकाला। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर व चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने हिस्सा लिया। इस मौके पर बंसल ने कहा कि चंडीगढ़ में आज महिलाओं की सुरक्षा खतरे हैं। उन्होंने कहा कि बराला के बेटे की घटना से साबित हो गया है कि चंडीगढ़ आज भाजपा के राज में सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने कहा कि वे उस युवती और उसके पिता की तारीफ करते हैं, जिन्होंने हिम्मत का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला से इस्तीफा मांगा।

प्रदीप छाबड़ा ने हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष व विधायक सुभाष बराला के बेटे द्वारा एक वरिष्ठ अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ करने की घटना की जोरदार भत्र्सना की है और कहा है कि इस घटना से साबित हो गया है कि भाजपा के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के लिए यह घटना शर्मनाक है, क्योंकि यह घटना ऐसे समय में हुई जबकि भाजपा की सांसद भी चंडीगढ़ से महिला है और मेयर भी महिला।

 छाबड़ा ने कहा है कि इस बात की जांच करवाने की मांग की कि किसके दबाव में आकर भाजपा ने पहले ही नजर में अभियुक्त के खिलाफ कड़ी धाराओं को नहीं लगाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News