कांग्रेस ने अर्थी निकालकर फूंका भाजपा का पुतला

punjabkesari.in Tuesday, Aug 08, 2017 - 08:50 PM (IST)

चंडीगढ़, (राय): चंडीगढ़ कांग्रेस ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के बेटे पर अपहरण की धारा न लगाने व पीड़ित लड़की को बदनाम करने की कोशिश के खिलाफ सैक्टर-25 लाइट प्वाइंट पर भाजपा की अर्थी निकालकर पुतला फूंका। एरिया की पार्षद शीलाफुल सिंह ने कहा कि आज भाजपा के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, पीड़ित लड़की वर्णिका को न्याय दिलवाने की बजाए उसे सोशल मीडिया पर बदनाम किया जा रहा है, इससे यह साबित होता है कि भाजपा का ‘बेटी बचाओ’ का नारा महज एक दिखावा व ढोंग है।

 जिला कांग्रेस शहरी-1 के अध्यक्ष चितरंजन चंचल ने कहा कि भाजपा पुलिस पर दवाब बना कर एफ.आई.आर. में अपहरण की धारा न लगाकर विकास बराला को बचा रही है। यह पीड़ित के साथ न्याय नहीं है कभी एफ.आई.आर. पर एक रुख स्पष्ट नहीं होता और अब सी.सी.टी.वी. पर अपना रुख स्पष्ट न करके विकास को बचाने की हर तरह की कोशिश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News