कांग्रेस ने निकाली केंद्र सरकार की अर्थी

punjabkesari.in Monday, Jan 22, 2018 - 12:26 AM (IST)

चंडीगढ़, (विजय गौड़) : चंडीगढ़ कांग्रेस सोशल मीडिया सेल ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण बढ़ते रसोई गैस के सिलेंडर, पेट्रोल व डीजल के दामों के खिलाफ सैक्टर-44 में केन्द्र की भाजपा सरकार की अर्थी निकालकर पुतला फूंका।

एरिया पार्षद राजिंदर कौर गुजराल ने कहा कि जनता में मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण हर वर्ग दुखी है व जनता में जबरदस्त आक्रोश है। सचिव व सोशल मीडिया सेल के चेयरमैन यादविंदर मेहता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विदेश से सस्ता क्रूड ऑयल खरीदकर भारत की जनता को महंगा पेट्रोल व डीजल दे रही है।

पेट्रोल व डीजल में सरकार जबरदस्त मुनाफाखोरी की जा रही है। लोगों की जेब खाली करके केंद्र की भाजपा सरकार अपने खजाने भर रही है। डीजल के दामों ने रिकार्ड तोड़ दिया है। जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फैंकने का मन बना चुकी है। चंडीगढ़ सोशल मीडिया सेल पेट्रोल व डीजल को जी.एस.टी. के दायरे लाने की मांग करती है।

संयोजक सुनील यादव और विनायक ने कहा कि डीजल के दामों के बढऩे से रोजमर्रा की चीजों में भारी बढ़ौत्तरी हो गई है। जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। वहां मौजूद नेताओं में विरेंद्र रावत, हरभजन सिंह, नरिंदर सिंह, विकास पाल, हरजिंदर सिंह , राकेश बरोटिया, दविंदर मरवाह, रमेश शर्मा, गगन अहलुवालिया, भुवन लूथरा, अखिलेश सिंह, धर्मवीर सिसोदिया, बासु, दविंदर पाल, गौतम गांगुली, अभय चंदेल और तारा चंद मौजूद थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News