एक साथ 5 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, मरीज की संख्या पहुंची 30 के पार

Sunday, Aug 13, 2017 - 10:28 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल): शहर में रविवार को पहली बार एक साथ 5 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। पांचों की हालत देखते हुए उन्हें पी.जी.आई., जी.एम.सी.एच.-32 व जी.एम.एस.एच.-16 में भर्ती करवाया है।

पांचों मरीज में बापूधाम का रहने वाला एक 6 वर्ष का बच्चा भी है, जिसे पी.जी.आई. के एडवांस पैडएट्रिक विभाग में भर्ती करवाया गया है। दूसरा मरीज डड्डूमाजरा का रहने वाला 26 वर्षीय युवक है जो जी.एम.एस.एच.-16 में भर्ती है। सैक्टर-45 निवासी 63 वर्षीय बुर्जुग में भी एच1एन1 वायरस कन्फर्म हुआ है जिसका फोर्टिस में भर्ती है। जबकि 24 खुड्डा लाहौरा के एक युवक को भी स्वाइन फ्लू से पी.जी.आई. में भर्ती करवाया गया है। साथ ही सैक्टर-24 की रहने वाली एक महिला का भी पी.जी.आई. भर्ती किया है।

डाक्टर्स के बाद टैक्शियंस में स्वाइन फ्लू

पी.जी.आई. डाक्टर्स व नर्स के बाद अब रविवार को पी.जी.आई. लैब में बतौर टैक्शियंस कार्यरत 26 वर्षीय युवक में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। शनिवार को पी.जी.आई. के बाद जी.एम.सी.एच.-32 में भी डाक्टर्स को स्वाइन फ्लू हुआ है जिसे अस्पताल में एडमिट किया गया है। अब तक शहर में स्वाइन फ्लू मरीजों की कुल संख्या 34 पहुंच चुकी हैं। वहीं इससे मरने वालों की तादाद 5 है।

हैल्थ एडवाइजरी जारी

मलेरिया विभाग के नोडल ऑफिसर डा. गौरव अग्रवाल की मानें तो हैल्थ विभाग पूरी तरह कोशिश में जुटा है कि वायरस को फैलने से पहले ही रोक लिया जाए। इसके लिए विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों  को अवेयर किया जा सके। डाक्टर्स को हिदायत दी गई है कि वह छोटे से छोटे लक्ष्ण की भी अनदेखी न करें। डा. अग्रवाल की मानें तो बड़ी संख्या में अस्पतालों व डिस्पेरीज में स्टाफ को जागरूक किया जा रहा है।

Advertising