डॉ. चवन के निधन पर प्रशासक बदनौर व सलाहकार ने जताया शोक

Friday, Dec 04, 2020 - 09:12 PM (IST)

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा): कैंसर की बीमारी से लड़ रहे जी.एम.सी.एच.-32 के डायरैक्टर प्रिंसीपल डॉ. बी.एस. चवन का निधन हो गया। डॉ. चवन के निधन पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर, उनके सलाहकार मनोज परिदा समेत सभी अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।


प्रशासक ने डॉ. चवन को एक समर्पित चिकित्सक के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि बीमारी के बावजूद डॉ. चवन ने सभी कोरोना वायरस रणनीतियों में सक्रिय रूप से भूमिका निभाई और अंतिम सांस तक काम किया। जब वे अस्पताल में भर्ती थे, तब भी वे अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे। बदनौर ने कहा कि शहर उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए हमेशा याद रखेगा।

प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने डॉ. चवन के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि देश ने एक योग्य व्यक्ति को खो दिया है। उन्होंने इसे एक निजी क्षति बताया। परिदा ने कहा कि वह डॉ. चवन को एक अच्छे सज्जन के रूप में जानते थे। जी.एम.सी.एच.-32 के मैडीकल कॉलेज की सीटों को बढ़ाने में उनका बहुत योगदान रहा है।

AJIT DHANKHAR

Advertising