अपनी काली करतूतों की वजह से काले कपड़े पहन ई.डी. पर दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी

punjabkesari.in Saturday, Aug 06, 2022 - 07:34 PM (IST)

चंडीगढ़,(पांडेय): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेसियों द्वारा काले कपड़े पहनकर किए गए प्रदर्शन पर चुटकी ली और कहा कि ‘लागा चुनरी में दाग छिपाऊं कैसे, बच जाऊं कैसे’, उन्होंने कहा यही कांग्रेस की असली तकलीफ यह है। एक ट्वीट के जरिए विज ने कहा कि इस दाग को छिपाने के लिए कांग्रेसी कभी सत्याग्रह करते हैं। मगर, सत्याग्रह महात्मा गांधी ने किया था और चोरी-चकारी के लिए उन्होंने सत्याग्रह नहीं किया था। आज कभी तो कांग्रेस सत्याग्रह जैसे पवित्र शब्द का इस्तेमाल करती है और धरने-जुलूस करती है। सफेद कपड़े डालने वाले कांग्रेसी अपनी काली करतूतों की वजह से काले कपड़े डाल कर लोगों की तकलीफों की आड़ में और ई.डी. पर दबाव बनाने के लिए सारे देश में तांडव कर रहे हैं। 

 


गृह मंत्री ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अगर किसी को ई.डी. का सम्मन आए तो वह क्या काले कपड़े डाल कर प्रदर्शन करे तो उसे छोड़ दिया जाए या किसी को इनकम टैक्स या थाने से सम्मन आए तो काले कपड़े डाल कर चले जाए तो उन्हें छोड़ दिया जाए। क्या कांग्रेस इस प्रकार का भारत या प्रजातंत्र लाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय जब सारा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, ऐसे समय में इस जश्न में शामिल न होकर राहुल गांधी व कांग्रेस इस प्रकार के तमाशे कर रही है। कांग्रेस पार्टी जो दावे करती थी कि ङ्क्षहदुस्तान को उन्होंने आजादी दिलवाई, तो अमृत महोत्सव के समय सभी को इसका जश्न मनाना चाहिए था। बाकी मुद्दे बाद में भी उठाए जा सकते हैं। मगर, आज क्या कांग्रेस के लिए राहुल गांधी या सोनिया गांधी ही विशेष रह गए हैं। यदि कांग्रेस प्रजातांत्रिक व्यवस्थाओं में विश्वास रखती हैं तो संस्थाओं को काम करने दिया जाना चाहिए। यदि कांग्रेस नेता पाक साफ है तो उन्हें किसी से डरने की क्या जरूरत है, एजैंसियों को उनकी कार्रवाई करने देनी चाहिए। वहीं, राहुल गांधी के ब्यान कि वह मोदी से नहीं डरने वाले के संबंध में पूछे गए सवाल पर विज ने कहा कि जो डरता है, वो ही ऐसी बात कहता है, जिसने गलत कार्य नहीं किया उसे किसी से डरने की जरूरत नहीं, मगर जो गलत कार्य करता है मोदी राज में उसे जरूर डरना चाहिए। 

 


एस.टी.एफ. ने अच्छा काम किया 
गृह मंत्री विज ने कहा कि हमारी एस.टी.एफ. ने कुरुक्षेत्र जिला के शाहबाद में 1 किलो 300 ग्राम आर.डी.एक्स., टाइमर, बैटरी एवं अन्य सामान बरामद किया है। आर.डी.एक्स. जिसने रखा व उसके सहयोगी को भी पकड़ लिया गया है, आगे इनके तार कहां-कहां जुड़े कहां से आर.डी.एक्स. आता व क्या इनका लक्ष्य है इस पर जांच की जा रही है। 
 

 

हरियाणा के खिलाडिय़ों को किया सैल्यूट 
कॉमनवैल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाडिय़ों को गृह मंत्री अनिल विज ने सैल्यूट किया। उन्होंने कहा 6 पदक तो खिलाडिय़ों ने कुश्ती में ही जीते हैं जो कि गौरव की बात है। उन्होंने हरियाणा का परचम सारे विश्व में फहराया। हरियाणा के खिलाड़ी इतना दम रखते हैं कि सारे ङ्क्षहदुस्तान में मैडलों की जो भूख है वह हरियाणा के खिलाड़ी पूरा कर सकते हैं। गृह मंत्री ने कहा कि वह लगातार जनता दरबार लगाते हैं, बाहर के लोगों के लिए शनिवार जनसमस्याएं सुनने का दिन तय किया गया है। उन्होंने कहा कि हम काम करते हैं इसलिए जनता दरबार में लोगों की संख्या बढ़ रही है और जनता दरबार में पूरी तरह से लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुन उनका समाधान करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News