IT डिपार्टमैंट और स्पिक सोसायटी मिलकर संपर्क सैंटरों पर बड़े हेर-फेर को दे रहे अंजाम

punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 02:13 PM (IST)

चंडीगढ़(साजन) : आई.टी. डिपार्टमैंट और स्पिक सोसायटी मिलकर संपर्क सैंटरों पर बड़े हेर-फेर को अंजाम दे रहे हैं। आई.टी. डिपार्टमैंट स्पिक सोसायटी को प्रति ट्रांजैक्शन 25 रुपए दे रहा है लेकिन स्पिक सोसायटी सिर्फ कमर्शियल ट्रांजैक्शन में प्रति ट्रांजैक्शन 5 रुपए लेने को अधिकृत है। 

वर्ष 2015 से आई.टी. डिपार्टमैंट और सोसायटी का यह हेर-फेर बदस्तूर जारी है लेकिन हैरानी की बात यह है कि न तो आई.टी. डिपार्टमैंट और न ही स्पिक सोसायटी पर इस कोई कार्रवाई की गई। यू.टी. के प्रशासक, एडवाइजर और होम सेक्रैटरी से इसकी जांच सी.बी.आई. से कराने की मांग की गई है।

आर.टी.आई. में खुलासा :
आर.टी.आई. में मिली जानकारी के अनुसार स्पिक सोसायटी को संपर्क सैंटरों पर हो रही ट्रांजैक्शंस के लिए आई.टी. डिपार्टमैंट ने वर्ष 1 जुलाई 2015 में अधिकृत किया था। इसमें स्पिक को इलेक्ट्रिसिटी और वाटर के सिर्फ कमर्शियल बिलों पर प्रति बिल 50 रुपए चार्ज करने के लिए अधिकृत किया गया था। 

रेजीडैंशियल बिलों पर हो रही ट्रांजेक्शन पर स्पिक कोई चार्ज नहीं कर सकता था। स्पेस बुकिंग पर प्रति ट्रांजैक्शन स्पिक 200 रुपये चार्ज कर सकता था। स्पिक सोसायटी ने इन आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए प्रति ट्रांजैक्शन 25 रुपए चार्ज करने शुरू कर दिए। सोसायटी को प्रति ट्रांजैक्शन 25 रुपए की यह राशि आई.टी. डिपार्टमैंट पे करता है।

अप्रैल-2017 से जनवरी-2018 तक 17,55864 ट्रांजैक्शन :
जानकारी के अनुसार अप्रैल, 2017 से जनवरी 2018 तक 17,55864 ट्रांजैक्शन की जिसमें यू.टी. के आर.टी.आई. को 4,38,96,600 स्पिक सोसायटी को पे करने थे जो संपर्क सैंटरों पर काम कर रही है। इसमें 9,91985 ट्रांजैक्शंस केवल बिजली विभाग की थी। यानि बिजली विभाग को संपर्क सैंटर पर काम कर रही स्पिक सोसायटी को प्रति ट्रांजैक्शन 25 रुपए के हिसाब से 2,47,99625 रुपए की कुल राशि देनी बनती थी। 

निगम की कुल 634678 ट्रांजैक्शंस थी जिसमें 25 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन से कुल 1,58,66,950 रुपए बनते थे जो हिसाब सिर्फ निगम को पे करने चाहिए थे क्योंकि इसमें पानी, ट्यूबवैल और स्पेस बुकिंग के मामले शामिल हैं। संपर्क सैंटरों पर सी.टी.यू. के भी 70060 पास बने जिससे सी.टी.यू. ने कुल 17,51,500 रुपए की राशि वसूली। ट्यूबवैल की 29239 बुकिंग संपर्क सैंटरों पर हुई जिससे 7,30,975 रुपये की राशि वसूली गई। पुलिस डिपार्टमैंट के लिए भी 18888 ट्रांजैक्शंस से 4,72,200 रुपए वसूले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News