अब कम्युनिटी सैंटर्स में करवाना है कार्यक्रम तो करनी होगी जेब ढीली

punjabkesari.in Sunday, Mar 11, 2018 - 02:17 PM (IST)

मोहाली(राणा) : जहां पहले लोग कम्युनिटी सैंटर में कोई भी प्रोग्राम सस्ते में कर लेते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा उन्हें प्रोग्राम कम्युनिटी सैंटर प्रोग्राम करने के लिए अब पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। यानि उन्हें 25 फीसदी महंगे दाम पर बुक करवाना पड़ेगा। यह प्रस्ताव 12 मार्च की होने वाली हाउस की मीटिंग में नगर निगम की ओर से लाया जाएगा। अगर हाउस मीटिंग में हरी झंडी मिलती है तो उसे निगम द्वारा लागू कर दिया जाएगा। 

 

निगम के मुताबिक शहर में कुल 9 कम्युनिटी सैंटर हैं। जो दो कैटेगरी में बांटे गए हैं। इसी के चलते उनसे उसी हिसाब से फीस भी वसूली जा रही है। सैक्टर-56, 70, 65, 54 की फीस 7500, 1350 , 5000 जमा करवाई जाती है। जो कुल फीस 13850 रुपए बनती है। अब 25 फीसरी बढ़ाए जाने पर बढ़कर 16063 रुपए हो जाएगी। सैक्टर-55, 59, 61, 69 व 71 की फीस 10500, ,1890, 5000 रुपए जमा करवाई जाती है, जो बढ़कर 17390 रुपए हो जाएगी।

 

सैंटर को ग्माडा ने निगम को सौंपा था :
कम्युनिटी सैंटर पहले गमाडा द्वारा चलाए जा रहे थे, लेकिन 9 कम्युनिटी सैंटर अप्रैल 2017 को नगर निगम को सौंप दिए गए। निगम के प्रस्ताव में बताया गया है कि गमाडा द्वारा कम्युनिटी सैंटर चलाने के लिए स्टाफ मुहैया नहीं करवाया था। इन कम्युनिटी सैंटरों में चौकीदार कम माली व सफाई सेवक व मेंटीनेंस का काम अब निगम द्वारा देखा जाना है। चौकीदार व माली रखने का खर्च लगभग 13 लाख बनता है। 

 

वहीं, इनकी रिपेयर व रखरखाव का खर्च नगर निगम की इंजीनियरिंग शाखा के मुताबिक 36 लाख आने की संभावना है। लेकिन अभी तक निगम द्वारा जो फीस लोगों से वसूली जा रही है। वह नगर निगम द्वारा गमाडा के रेटों पर ही वसूली जाती है। इस फीस में फीस, जी.एस.टी. व सिक्योरिटी शामिल होती है।

 

कई पार्षद विरोध में :
कम्युनिटी सैंटर में रेट बढ़ाने की बात से ही इसका विरोध भी शुरू हो गया है। बी.जे.पी. पार्षद अशोक झा व अरुण शर्मा का कहना है कि कम्युनिटी सैंटर में समागम आम जनता ही करती है। ऐसे में सीधे आम जनता की जेब पर हमला है। दूसरा कई कम्युनिटी सैंटरों में पार्किंग जैसी सुविधाएं नहीं है। 

 

ऐसे में रेट इस तरह बढ़ाकर आम जनता पर लूट की कोशिश की जा रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोच सेवा समिति के प्रधान अतुल शर्मा का कहना है कि यह सीधे लोगों के साथ नाइंसाफी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News