सी.एम. आवास के बाहर फरियादी ने निगला जहर

punjabkesari.in Saturday, Aug 20, 2016 - 02:08 PM (IST)

चंडीगढ़, (कुलदीप शुक्ला): पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के आवास के बाहर शुक्रवार शाम खुद को झूठे केस में फंसाने की शिकायत लेकर बार-बार चक्कर काटने से परेशान फरियादी ने जहर निगल लिया। सिक्योरिटी गॉर्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को जी.एम.एस.एच.-16 में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया है। 
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार बनूड़ निवासी अजायब सिंह (45) शुक्रवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से किसी निजी शिकायत लेकर मिलने आया था, लेकिन सुबह से इंतजार करने के बावजूद अजायब सिंह की मुलाकात सी.एम. से नहीं हुई। इससे नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालांकि, पुलिस ने बताया कि अजायब की हालत अस्पताल में स्थिर बनी हुई है। अजायब सिंह के ऊपर पंजाब पुलिस ने बनूड़ में देह व्यापार का झूठा केस दर्ज कर रखा है और उसी की शिकायत करने वह सी.एम. से मिलना चाहता था। 

डी.डी.आर. दर्ज
पुलिस के अनुसार अजायब सिंह के खिलाफ सुसाइड अटैम्ड की डी.डी.आर. दर्ज कर ली है और परिजनों को जानकारी दे दी गई है। अभी चंडीगढ़ पुलिस इस केस में कोई भी बयान देने से बच रही है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News