विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित होंगे डी.एस.पी. रामगोपाल

Monday, Jan 25, 2021 - 10:57 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): गणतंत्र दिवस पर चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से डी.एस.पी. सी.आई.डी. रामगोपाल को विशिष्ट सेवाओं के लिए कमेडेशन सर्टीफिकेट के सम्मानित किया जाएगा। डी.एस.पी. रामगोपाल ने कई ब्लाइंड मर्डर केस, स्नैचिंग करने वाले गिरोह को पकड़कर 14 स्नैचिंग केस सॉल्व किए हैं।

 

डी.एस.पी. रामगोपाल ने 16 मार्च, 1991 में बतौर ए.एस.आई. चंडीगढ़ पुलिस में ज्वाइन किया था। भर्ती होने के बाद योगा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 1994 में उनका नैशनल रिकॉर्ड इन धोती क्रिया लिम्का बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया।  1997 में उन्होंने इंटरनैशनल योगा चैम्पिशनशिप में गोल्ड मैडल हासिल किया। इसके अलावा सैक्टर-17 थाना प्रभारी रहते हुए वर्ष 2007 में इंटरनैशनल पुलिस स्टेशन विस्टर वीक में हिस्सा लिया। 


पब्लिक विंडो की 15 हजार शिकायतों का निपटारा किया
डी.एस.पी. राम गोपाल ने सी.आर.यू. इंचार्ज रहते हुए पब्लिक विंडो पर आने वाली 15 हजार शिकायतों का निपटारा किया। उन्होंने नया बीट सिस्टम लागू करवाया। डी.एस.पी. ट्रैफिक रहते हुए उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति के आगमन के समय बेहतर मैनेजमैंट किया। डी.एस.पी. सी.आई.डी. रहते हुए उन्होंने 3200 धरनों को शांतिपूर्ण तरीके से करवाकर कानून-व्यवस्था बेहतर बनाए रखी। वर्ष 2007 में उन्हें प्रसाशन की तरफ से सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस मैडल और वर्ष 2013 में विशिष्ट सेवाओं के लिए और वर्ष 2016 में पुलिस मैडल से सम्मानित किया गया। 

AJIT DHANKHAR

Advertising