गाड़ी ने मारी टक्कर, एक्टिवा सवार महिला की मौत

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2019 - 06:33 PM (IST)

नयागांव (मुनीष): न्यू चंडीगढ़ मेंं सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पति के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है। केस इंचार्ज जतिंद्र सिंह ने बताया कि रविवार देर रात पति-पत्नी नवांनगर रूहानी मानव केंद्र से आ रहे थे। दोनों अलग-अलग एक्टिवा पर थे। जब वे आई.ए.एस., पी.पी.एस. कॉलोनी के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार सैंटरो गाड़ी ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार दी। 

 

हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान वंदना खटड़ा निवासी शिवालिक विहार सिटी खरड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने पति पवन खटड़ा के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एस.एच.ओ. राजेश ने बताया कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News