पी.यू. ने जीती इंटर कॉलेज चैम्पियनशिप

punjabkesari.in Wednesday, Dec 08, 2021 - 03:12 PM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन) : पी.यू. ने इंटर कॉलेज पुरुषों की स्विमिंग प्रतियोगिता में 120 अंक हासिल कर ओवरऑल चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। पी.यू. में खेले जा रहे मुकाबले में जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज-32 ने 38 प्वाइंट हासिल कर दूसरा स्थान व डी.ए.वी. कॉलेज होशियापुर ने 37 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग के मुकाबले में पी.यू. कैंपस ने 71 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। जी.जी.एस. कॉलेज फॉर वूमैंस-26 ने 30 प्वाइंट के साथ दूसरा व जी.एच.जी.खालसा कॉलेज गुरुसर ने 28 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।  


जूडो में एस.जी.जी.एस. कॉलेज-26 रहा प्रथम
पी.यू. इंटर कॉलेज पुरुषों के जूडो मुकाबले में एस.जी.जी.एस. कॉलेज-26 ने 29.5 अंकों के साथ पहला स्थान, पी.यू. कैंपस ने 12.5 प्वाइंट के साथ दूसरा व डी.ए.वी. होशियारपुर 11 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 


32.5 अंकों के साथ ओवरऑल खिताब पर डी.ए.वी. का कब्जा
पंजाब यूनिवॢसटी इंटर कॉलेज रैसङ्क्षलग ग्रिको व रोमन स्टाइल इवैंट में डी.ए.वी. कॉलेज-10 ने 32.5 अंकों के साथ ओवरऑल खिताब पर कब्जा किया। गुरूनानक खालसा कालेज अबोहर ने दूसरा तथा एस.डी.कालेज-32 ने तीसरा स्थान स्थान प्राप्त किया।


टेबल टैनिस चैम्पियनशिप 
पी.यू. इंटर कॉलेज टेबल टैनिस चैम्पियनशिप के पहले सैमीफाइनल मैच में जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज-32 ने ए.एस. कॉलेज खन्ना को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सैमीफाइनल मैच में पंजाब यूनिवॢसटी कैंपस ने पी.जी.जी. कॉलेज-42 को 3-0 से मात देकर फाइन में जगह सुनिश्चित की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News