तापमान में वृद्धि पर सर्द हवाओं का दौर जारी

Tuesday, Jan 16, 2018 - 11:48 PM (IST)

चंडीगढ़, (पॉल): शहर में इन दिनों दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है लेकिन दिन में सर्द हवाओं का दौर अब भी जारी है। चंडीगढ़ मौसम विभाग की मानें तो 17 जनवरी के बाद वैस्टर्न डिस्टरबैंस सक्रिय हो रहा है। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है।

 मैदानों में हलकी बारिश के आसार हैं। इन दिनों चल रही तेज हवाओं के चलते मौसम शुष्क बना हुआ है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज रहा जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। रात का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा। ऐसे में दिन और रात के तापमान 19 डिग्री का अंतर चल रहा है। 17 और 18 जनवरी को अधिततम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है।

 

Advertising