ठंड से कांपा पूरा शहर, अभी और बढ़ेगी सर्दी

Tuesday, Jan 09, 2018 - 10:12 PM (IST)

चंडीगढ़, (रश्मि रोहिला): चंडीगढ़ में बुधवार से शीतलहर चलने की संभावना है जिसके बाद ठंड और बढ़ जाएगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरैक्टर सुरिंद्र पाल ने बताया कि शीत लहर लगातार तीन दिन तक असर दिखाएगी, जिसके चलते दिन में ठंड महसूस होने के साथ-साथ रात के  तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

हांलाकि अभी कुछ दिन के लिए शहर वासियों को कोहरे से निजात मिली रहेगी। मंगलवार का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सैल्सियस रहा।

 चंडीगढ़ एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सैल्सियस  और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसफ साफ रहेगा हांलाकि सुबह शाम हल्की धुंध हो सकती है।

Advertising