शीतलहर का कहर जारी, कल बारिश की संभावना

Friday, Jan 11, 2019 - 10:33 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि): चंडीगढ़ में शीतलहर का कहर जारी है। वीरवार को दिन में 11 बजे के बाद धूप तो खिली लेकिन सर्द हवाओं ने इसके असर को खत्म कर दिया। मौसम विभाग का कहना है कि लोगों को लोहड़ी व मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चंडीगढ़ में 12 जनवरी को बारिश होगी और रात के तापमान में और गिरावट आएगी। 

रातें और भी सर्द हो जाएंगी, लेकिन उसके बाद मौसम फिर से ड्राई हो जाएगा। 26 जनवरी के बाद तापमान में बढ़त शुरू हो जाएगी। वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।      

bhavita joshi

Advertising