कोच खिलाडिय़ों को पढ़ाएंगे नैतिकता का पाठ

Monday, Aug 29, 2016 - 07:56 PM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन) : कोचिंग सैंटर्स पर खिलाड़ी अब कोचिंग हासिल करने के साथ-साथ नैतिकता का पाठ भी पढ़ेंगे। यह बात हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जंयती पर स्पोर्ट्स डायरैक्टर कैप्टन करनैल सिंह ने कही। उन्होंने कोचों को आदेश दिए कि कोचिंग के बाद 30 मिनट तक हर सैंटर में खिलाडिय़ों को नैतिकता के बारे में बताना जरूरी हैं। स्पोर्ट्स डायरैक्टर ने कहा कि किसी भी देश व शहर के विकास के लिए सभ्य नागरिकों का होना बहुत जरूरी है व  खिलाडिय़ों को हर खेल में हिस्सा लेना चाहिए। परिणाम की इच्छा किए बगैर सभी खिलाडिय़ों को कठिन परिश्रम करना चाहिए और फिटनैस व खेल पर फोकस करना चाहिए। 

 

नैशनल स्पोर्ट्स-डे पर रेस :

खेल विभाग की ओर से नैशनल स्पोर्ट्स-डे पर स्पोर्ट्स काम्पलैक्स-42 में रेस आयोजित की गई। इसमें खेल विभाग की ओर से चल रहे सभी सैंटरों के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर 3 किलोमीटर रेस का आयोजन किया गया जिसमें करीब 500 खिलाडिय़ों व सभी कोचों ने हिस्सा लिया। रेस सुबह 6:30 बजे आयोजित की कई थी जिसका शुभारंभ स्पोर्ट्स डायरैक्टर पी.सी.एस. कैप्टन करनैल सिंह ने झंडी दिखा किया।

Advertising