युवा पीढ़ी को प्रेरित करेंगे नीरज चोपड़ा जैसे होनहार खिलाड़ी : मनोहर लाल

punjabkesari.in Sunday, Jul 24, 2022 - 08:02 PM (IST)

चंडीगढ़, (पांडेय): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर ने गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को विश्व एथलैटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल नीरज चोपड़ा देश का गौरव हैं। वे विश्व एथलैटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। मनोहर लाल ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश और हरियाणा का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने नीरज के चाचा भीम चोपड़ा से फोन पर बात करके बधाई दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य हरियाणा को खेलों का हब बनाना है। इसके लिए नीरज चोपड़ा जैसे होनहार खिलाड़ी युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का काम करेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा जैसे युवाओं के कारण ही हरियाणा खेलों में विश्व स्तर पर अपना परचम लहरा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने उत्कृष्ट खिलाडिय़ों के लिए सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने हेतु ‘हरियाणा प्रतिभाशाली खिलाड़ी नियम-2018’ बनाए हैं। उनके लिए खेल विभाग में 550 नए पद सृजित किए हैं। इसके अलावा 7 मई तक 156 खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी दी गई है।

 


खिलाडिय़ों के लिए क्लास वन से क्लास फोर तक के पदों की सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान किया गया है। अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार जीतने वाले खिलाडिय़ों का मानदेय 5,000 रुपए से बढ़ाकर 20,000 रुपए प्रतिमाह किया गया है। तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेताओं को 20 हजार रुपए प्रतिमाह और भीम पुरस्कार विजेताओं को 5,000 रुपए प्रतिमाह मानदेय देने की शुरूआत की है।
 

 

खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित करने के लिए 10 डे-बोॄडग और 8 आवासीय अकादमियां शुरू 
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब खेल एवं युवा मामले विभाग ने खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित करने के लिए 10 डे-बोॄडग और 8 आवासीय अकादमियां शुरू की हैं। इन अकादमियों के सभी प्रशिक्षुओं को प्रति खिलाड़ी 400 रुपए प्रति दिन की दर से डाइट दी जाएगी। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल स्पर्धाओं में मैडल जीत कर हरियाणा के साथ-साथ भारत का नाम भी विश्व मानचित्र पर दर्शाया है। वर्तमान में हरियाणा देश का खेलों का पावरहाऊस है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Related News