CM फ्लाइंग स्क्वायड ने की हुडा कर्मियों समेत 32 बिचौलियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की FIR दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Nov 25, 2017 - 10:51 AM (IST)

पंचकूला(मुकेश) : सी.एम. फ्लाइंग स्क्वायड ने हुडा के कर्मियों समेत कुल 32 लोग जिनमें बिचौलिए भी शामिल हैं के खिलाफ सैक्टर-5 स्थित पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार की एफ.आई.आर. दर्ज की है। एफ.आई.आर.सी.एम. फ्लाइंग स्क्वायड की डी.एस.पी. पूर्णिमा सिंह की शिकायत पर दर्ज की है। मामले में एस्टेट ऑफिस के असिस्टैंट विजय सांगा, हुडा के आई.टी. विभाग के हरनीत सिंह समेत एक प्रॉपर्टी डीलर राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है, जिन्हें शुक्रवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया गया। आरोपी विजय को एक दिन के रिमांड पर और आरोपी राकेश कुमार और हरनीत सिंह को दो-दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। 

 

तय फीस से ज्यादा पैसा कर रहे थे वसूल :
सी.एम. फ्लाइंग स्क्वायड को शिकायतें मिल रही थी कि हुडा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार फैला है और हुडा अधिकारियों व कर्मियों के साथ मिलीभुगत कर कुछ बाहरी लोग दलाली को अंजाम दे रहे हैं। शिकायत पर सी.एम. फ्लाइंग स्क्वायड और विजीलैंस की टीम ने मिलकर हुडा में छापा मारा और इसमें सामने आया कि आरोपी आम लोगों से काम करवाने की एवज में सरकारी फीस से ज्यादा पैसा वसूल रहे थे।

 

32 लोग जिनका नाम एफ.आई.आर. में :
पुलिस द्वारा दर्ज की गई साजिश के तहत भ्रष्टाचार की एफ.आई.आर. में रमेश कुमार, राकेश कुमार, अरुण कुमार गुप्ता, मंगत राम सेठी, दीपक नागपाल, वरुण पाहवा, राजीव गुप्ता, अमित कुमार, महिंदर पाल, हैनी गुप्ता, वरुण स्वामी, हरप्रीत सिंह, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, धर्मपाल, डोकेंद्र उर्फ काकू, अशोक, विकास सैनी, जगदीप अत्री (प्रॉपर्टी डीलर), ज्ञान सिंह (डाक्यूमैंट राइटर), अजमेर मलिक, अरुण स्याल, विवेक ककरिया, विजय सिंह, अनुराग मिश्रा, अमित मंगला, हरनीत सिंह, रकेश सभ्रवाल, अनिल दुआ, सन्नी नारंग, तजिंद्र गुप्ता और बलदेव सिंह गुप्ता उर्फ टोनी के नाम शामिल हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News