आज छाए रहेंगे बादल, कोहरा भी शहर को लेगा आगोश में

punjabkesari.in Sunday, Feb 03, 2019 - 09:31 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि):  बीते शनिवार सुबह का आगाज धुंध से हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को विजिबिलिटी 150 मीटर दर्ज की गई। हालांकि दिन में अच्छी धूप खिली और ठंड से कुछ राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। उधर, चंडीगढ़ एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सैल्सियस रहा। 4 से 7 फरवरी के बीच चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है। रविवार को भी सुबह धुंध रहेगी।

 मौसम विभाग के डायरैक्टर सुरिंद्र पॉल के अनुसार शहर में 4 और 5 फरवरी को तेज बारिश के भी पूरे आसार हैं। विभाग के अनुसार शिमला और अन्य पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण इन दिनों शहर में शीतलहर का असर देखा जा रहा है। वेस्टर्न डिस्टर्बैंस सक्रिय होने के कारण मौसम में अचानक तबदीली आई है।

आज भी छाए रहेंगे बादल, कोहरा भी शहर को लेगा आगोश में
रविवार को बादल छाए रहेंगे और कोहरा पडऩे के भी आसार बने हुए हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सैल्सियस रहेगा। सोमवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और बारिश के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सैल्सियस रहेगा। मंगलवार को शहर में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सैल्सियस रहेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News