बादल छाए रहने से 5 डिग्री गिरा शहर का पारा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2019 - 12:53 PM (IST)

चंडीगढ़(वैभव): वैस्टर्न डिस्र्टबैंस एक्टिव होने के बावजूद भी बीते 2 दिनों से शहर को बारिश से महरूम रहना पड़ा। सोमवार रात को शहर में हल्की बूंदा-बांदी हुई थी। मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को 5 डिग्री पारा गिरने से अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री की गिरावट के साथ 24.3 डिग्री दर्ज किया गया।

सुहावने मौसम के आनंद उठाने में लोग पीछे नहीं रहे। सुखना लेक पर मौसम का अनंद लेते हुए शहरवासी बड़ी तादाद में देखे जा सकते थे। बुधवार को बादल छाए रहेंगे एवं बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसी तरह शुक्रवार को भी अंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News