कपड़ों के व्यापारी के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Sunday, Jul 24, 2016 - 03:54 AM (IST)

 चंडीगढ़, (कुलदीप): सैक्टर-19 स्थित कपड़े के व्यापारी टी.एस. भसीन के घर शनिवार शाम चोरों ने धावा बोलकर लाखों के गहनों और कैश पर हाथ साफ कर लिया। व्यापारी की शिकायत पर थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है। व्यापारी भसीन का सैक्टर-17 में कपड़ों का शोरूम है ।

वह शनिवार शाम 4 बजे चंडीगढ़ क्लब गए थे। वह करीब 8बजे वापस घर लौटे। उन्होंने अंदर जाकर देखा कि अलमारी का ताला टूटा पड़ा है। इसके साथ कैश सहित सभी गहने गायब थे।

Advertising