टीचर्स और ट्रेडर्स ने चलाया सफाई अभियान

punjabkesari.in Sunday, Oct 01, 2017 - 11:41 PM (IST)

चंडीगढ़, (विजय) : चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों द्वारा रविवार को एक बार फिर बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर गवर्नमैंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सैक्टर-23 के 38 टीचर्स और 15 फोर्थ क्लास कर्मचारियों ने लगभग दो घंटे तक सफाई अभियान चलाया, वहीं, दूसरी ओर चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन सैक्टर-17 की ओर से रविवार को अपना स्वच्छता ही सेवा कैंपेन जारी रखा गया।

यह कैंपेन 2 अक्तूबर तक चलेगा। एसोसिएशन के प्रधान कमलजीत सिंह पंछी ने बताया कि रविवार को सैक्टर-17 ए. और बी. में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पेड़ों की छंटाई भी करवाई गई। इस अभियान में नगर निगम का सैनिटेशन स्टाफ, हॉर्टिकल्चर स्टाफ और पब्लिक हैल्थ स्टाफ भी शामिल था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News