सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सड़कों पर कबाड़ भारी

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2017 - 10:15 PM (IST)

चंडीगढ़, (राय): नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 8वें दिन भी जारी रही। हर रोज अलग-अलग कर्मचारी 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं। शुक्रवार को भी सफाई कर्मचारियों ने जगह-जगह रोष प्रदर्शन किया और शहर से कूड़ा नहीं उठाने दिया, जिसके चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे।

गौरतलब है कि सफाई कर्मचारियों ने गत दिन शहर से कूड़ा उठाना बंद कर दिया था और कहा था कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक वे अपनी ये हड़ताल जारी रखेंगे। सफाई कर्मचारी यूनियन चंडीगढ़ के प्रधान श्याम लाल घावरी ने कहा कि निगम आयुक्त के साथ गत दिन उनकी बैठक हुई थी, जिसमें कि उनकी ज्यादात्तर मांगों को उन्होंने मान लिया था।

घावरी ने कहा कि उनकी जिन मांगों को निगम आयुक्त की तरफ से माना गया है, उसमें खाली पड़े 650 कर्मचारियों की रैगुलर भर्ती करने, 11 डेलीवेज कर्मचारियों को पक्का करने, डेलीवेज कर्मचरियों को रैगुलर कर्मचारियों की तरह ही सभी सुविधाएं देने व 5 प्रतिशत सीलिंग पर 17 मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने आदि मांगें शामिल है। उन्होंने कहा कि डेलीवेज कर्मचारियों को रैगुलर करने के नियुक्ति पत्र निगम आयुक्त की तरफ से उन्हें 25 जनवरी को सौंपे जाएंगे।

सल उन्होंने कहा कि मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने के लिए या तो सीलिंग खत्म करने या उनके आश्रितों को अन्य किसी प्रकार से नौकरी में एडजस्ट करने की उन्होंने मांग की है, जबकि उनकी ये पूरी नहीं हो पाई है, इसलिए उनकी हड़ताल जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News